LatestNewsछत्तीसगढ़रायपुर

CGPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, निम्न पदों के लिए फरवरी में होगी प्रारंभिक परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (CGPSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, सीजीपीएसीस ने 242 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 11 फरवरी 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसके लिए 1 से 30 दिसंबर तक अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जारी विज्ञापन में सबसे अधिक सहकारी निरीक्षक के 44 पद शामिल किए हैं, वहीं नायब तहसीलदार के 42, राज्य कर निरीक्षक के 34 पदों पर भर्ती होगी। डिप्टी कलेक्टर के 8, राज्य वित्त सेवा अधिकारी के 6 पद, सहायक पंजीयक के 14, जिला सेनानी के 11, जिला आबकारी अधिकारी के 11, आदिम जाती विकास विभाग में 10 पदों पर भर्ती निकली है।

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube