FEATUREDLatestजुर्मरायपुर

राजधानी में अलग अलग थानों में दुष्कर्म का मामला दर्ज…

रायपुर:  राजधानी के अलग-अलग थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है। खम्हारडीह और डीडी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामले इंटरनेट मीडिया में दोस्ती इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के हैं। डीडी नगर थाने में एक 20 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराई है।

read more:दुर्घटना: तेज़ रफ़्तार वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर…हादसे में दो बाइक सवारों की मौत…

आरोपित लक्ष्मण मननंदे से पीड़िता का परिचय इंस्टाग्राम में हुआ था। आरोपित ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया। जहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजधानी में नौकरी कर रही एक युवती से उसके ही फेसबुक दोस्त ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर खम्हारडीह थाने में आरोपित आशीष सिंह ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपित आशीष सिंह से दोस्ती के बाद उसकी बातचीत होती थी। एक बार रायपुर आने पर आरोपित ने उसे फोन किया और अपने मामा के लड़के के किराए के मकान में ले गया।

read more:मुख्यमंत्री के खिलाफ लडूंगा चुनाव…जहा से भी लड़ेंगे वहा से भरूँगा परचा: पूर्व IPS

वहां आरोपित ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने पुलिस में रिपोर्ट करने की बात कही तो आरोपित ने उसे शादी करने की बात कही, लेकिन बाद में वह शादी की बात को वह टालने लगा। आरोपित ने उसे जाने से मारने की धमकी भी दी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube