FEATURED

देश में लगातार कोरोना के मामलों में देखी जा रही है तेज़ी

Coronavirus India Update : भारत में लगातार कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कोविड19 के आज भारत में 23,135 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कोविड 19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 7 लाख 43 हजार 481 हो गयी है। इनमें 2, 65, 670 मरीज एक्टिव हैं। जबकि एक दिन में भारत में 16,849 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या 4,57,058 हो गयी है। वहीं भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से 479 लोगों की मौत हुई है। इसी के देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 20,653 हो गई है।


महाराष्ट्र में दूसरे दिन भी 5 हज़ार से ज्यादा मामले सामने आए-

बता दें कि महाराष्ट्र में दूसरे दिन भी कोरोना वायरस के 5 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 5134 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 2,17,121 हो गई है। वहीं तमिलनाडु में 3616, दिल्ली में 2008, गुजरात में 778, तेलंगाना में 1879, उत्तर प्रदेश में 1332, आंध्र प्रदेश में 1178, पश्चिमी बंगाल में 850 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

जानकरी के लिए आपको बता दें कि भारत में हर रोज बीतें कुछ दिनों से कोरोना वायरस के 20 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। 7 जुलाई को भी भारत में 22 हजार से अधिक मामले सामने आए थे।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube