FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में आयकर विभाग की बड़ी दबिश, कारोबारियों में मचा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने कर चोरी की आशंका को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रदेश के पांच प्रमुख जिलों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और उनसे जुड़े ठिकानों पर दबिश दी है। एक साथ कई जिलों में हुई इस कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है।

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-बिलासपुर समेत 5 जिलों में 16 टीमों की एक साथ दबिश

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग को कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा कर चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच की कार्रवाई शुरू की है। टीमों द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल किए जाने की जानकारी सामने आई है।

कार्रवाई के दौरान विभाग की टीमें आय और व्यय से संबंधित रिकॉर्ड के साथ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन कारोबारियों या व्यावसायिक समूहों को इस कार्रवाई के दायरे में लिया गया है।

आयकर विभाग की इस कार्रवाई को प्रदेश में कर चोरी के मामलों पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

Admin

Reporter