तोरवा में छात्र की संदिग्ध मौत, गमछे से लिपटा मिला गला
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली प्लॉट में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उत्तम गुप्ता के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, उत्तम गुप्ता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसका शव तोरवा क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में मिला। शव के गले में गमछा लिपटा हुआ था। घटनास्थल के पास से एक माफी वाला पत्र भी बरामद होने की बात सामने आई है। इस पत्र के मिलने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। फिलहाल छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटनास्थल से मिले पत्र और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र की मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या है और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
