FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

पति के गुस्से की भेंट चढ़ा ढाई माह का मासूम, आरोपी पिता गिरफ्तार

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सलोरा में पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान मां की गोद में बैठे महज ढाई महीने के मासूम बच्चे को डंडा लग गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरबा में पत्नी को मारने के लिए किया वार, लेकिन गोद में बैठे बेटे की हो गई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सलोरा में पति-पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान गुस्से में आए पति ने पत्नी पर डंडे से वार कर दिया। इसी दौरान मां की गोद में मौजूद ढाई महीने का बच्चा डंडे की चपेट में आ गया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने घायल मासूम को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी पिता गिरफ्तार

मासूम की मौत के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कटघोरा पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवाद और गुस्से में उठाए गए हिंसक कदमों के भयावह परिणाम को सामने ला दिया है। जिस विवाद का शिकार पति-पत्नी के बीच होना था, उसमें एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Admin

Reporter