FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय

स्कूलों में होगी ग्रैंड पैरेंट्स मीटिंग, बच्चों को सिखाया जाएगा बुजुर्गों का सम्मान

रायपुर। बच्चों में दादा-दादी और बुजुर्गों के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से नगर निगम ने नई पहल की है। अब शहर के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में शिक्षा सत्र के अंत में ग्रैंड पैरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इसकी घोषणा वृद्धजन दिवस के अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने की।

बच्चों में दादा-दादी के प्रति जागेगा सम्मान, अब अंबिकापुर के हर स्कूल में अनिवार्य होगी ग्रैंड पैरेंट्स मीटिंग, आदेश जारी

महापौर ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों का अपने दादा-दादी और परिवार के बुजुर्गों से संवाद और जुड़ाव कम होता जा रहा है। ऐसे में स्कूलों के माध्यम से बच्चों को बुजुर्गों के अनुभव, संस्कार और जीवन मूल्यों से जोड़ने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण होगी।

ग्रैंड पैरेंट्स मीटिंग में विद्यार्थियों के दादा-दादी और नाना-नानी को विद्यालय में आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान बच्चे उनके साथ समय बिताने के साथ उनके अनुभव और जीवन से जुड़ी बातें जान सकेंगे। इससे नई पीढ़ी में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और पारिवारिक मूल्यों की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

नगर निगम की इस पहल को बच्चों और बुजुर्गों के बीच संवाद बढ़ाने तथा पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी को कम करने की दिशा में एक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Admin

Reporter