नया बस स्टैंड के पास 10 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
कबीरधाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, बिक्री और तस्करी के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ टीम ने नया बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 किलो 98 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।

https://www.instagram.com/reel/Dd3YgKsCWz9/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA=
पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड से छिरहा जाने वाले मार्ग पर यादव होटल के पास एक युवक काले रंग के बैग में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर उसके पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 10 किलो 98 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ को जब्त कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई करने की तैयारी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव (आईपीएस) ने जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों को लगातार निगरानी रखने तथा सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी निर्देश के तहत सिटी कोतवाली और एएनटीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
