FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

बेटे की दुर्घटना मौत का मुआवजा लेने आई महिला, ऑटो में पर्स से 1.60 लाख

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम महाराजपुर से अपने बेटे की दुर्घटना में हुई मौत की मुआवजा राशि लेने रायपुर आई एक महिला के पर्स से 1 लाख 60 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने न्यायालय परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से मुआवजा राशि निकाली थी। इसके बाद वह अपने पति के साथ ऑटो रिक्शा से रवाना हुई, इसी दौरान पर्स से रकम गायब हो गई।

रायुपर में कोर्ट से बेटे की दुर्घटना मुआवजा राशि लेकर निकली महिला, ऑटो रिक्शा में 1.60 लाख रुपये हो गए चोरी

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ बेटे की दुर्घटना मृत्यु के बाद मिलने वाली मुआवजा राशि लेने रायपुर पहुंची थी। न्यायालय परिसर स्थित पीएनबी बैंक से राशि निकालने के बाद दोनों ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए निकले। महिला ने रकम अपने पर्स में रखी थी।

ऑटो से सफर के दौरान महिला ने जब अपना पर्स देखा तो उसमें रखी 1.60 लाख रुपये की पूरी रकम गायब थी। पर्स से इतनी बड़ी रकम चोरी होने की जानकारी मिलते ही महिला और उसके पति के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन रकम का कोई सुराग नहीं मिला।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बैंक से रकम निकालने के बाद महिला का पीछा किया गया हो सकता है या फिर ऑटो में सफर के दौरान किसी ने मौका पाकर पर्स से रकम निकाल ली। पुलिस अब बैंक परिसर से लेकर ऑटो के सफर वाले मार्ग तक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि चोरी हुई रकम महिला के बेटे की दुर्घटना मृत्यु के बाद मिलने वाली मुआवजा राशि थी। परिवार के लिए यह रकम बेहद महत्वपूर्ण थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला के पर्स से रकम बैंक परिसर में चोरी हुई या ऑटो में सफर के दौरान। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।

Admin

Reporter