सीएम साय ने सपरिवार देखी ‘हनुमान अंश’, छत्तीसगढ़ में फिल्म टैक्स फ्री
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा माल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के इस फैसले से फिल्म के प्रति दर्शकों की रुचि बढ़ने की उम्मीद है।

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली प्रेरणादायी फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने फिल्म की विषयवस्तु और इसके माध्यम से प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ी सकारात्मक और प्रेरणादायक कहानियां समाज में अच्छे मूल्यों को मजबूत करने का काम करती हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा के बाद अब प्रदेश के दर्शकों को इसे देखने के लिए टिकट पर लगने वाले मनोरंजन कर में राहत मिलेगी। सरकार के इस निर्णय को फिल्म के संदेश को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री का सपरिवार फिल्म देखने पहुंचना भी चर्चा का विषय रहा। इस दौरान उन्होंने फिल्म के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
