FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

वाड्रफनगर में ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, शटर तोड़कर लाखों के चांदी के

बलरामपुर। नगर पंचायत वाड्रफनगर के मेन रोड स्थित अरविंद ज्वेलर्स में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये कीमत के चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। मुख्य मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठित ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात से इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

 

जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के समय दुकान का शटर तोड़ा और अंदर रखे चांदी के जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इससे पुलिस के लिए आरोपियों की पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

मुख्य मार्ग पर स्थित दुकान में हुई चोरी ने नगर की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

फिलहाल चोरी हुए जेवरात और अन्य सामान की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube