FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

नशे में धुत चालक ने PWD बैरियर तोड़ा, दो किमी तक वाहन दौड़ाकर मचाया

पामगढ़। पामगढ़ क्षेत्र में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक ने जमकर उत्पात मचाया। स्वराज माजदा वाहन चालक मनोज कुमार पटेल ने केशला मोड़ के पास पीडब्ल्यूडी का बैरियर तोड़ दिया। बैरियर वाहन में फंसने के बावजूद चालक ने वाहन रोकने के बजाय करीब दो किलोमीटर तक तेज रफ्तार में दौड़ाया।

गाड़ी में बैरियर फंसा होने के बावजूद रफ्तार से भागता रहा शराबी चालक: पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस दौरान वाहन की चपेट में आने से कई पशु और राहगीर बाल-बाल बचे, जबकि कुछ को टक्कर लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना ने एक बार फिर शराब के नशे में वाहन चलाने से होने वाले सड़क हादसों और जान-माल के खतरे को उजागर किया है।

Admin

Reporter