चेन स्नेचरों पर भारी पड़ा महिला का साहस, विरोध करते ही टूटकर गिर गई सोने
भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित प्रियदर्शिनी परिसर में दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपटने का प्रयास किया, लेकिन महिला के साहसिक विरोध के चलते चेन टूटकर सड़क पर गिर गई और आरोपी बिना चेन लिए मौके से फरार हो गए।
_m.webp)
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टूटी हुई सोने की चेन जब्त कर ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर बाइक सवार आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
