FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

खमतराई में चाकू की नोक पर लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 6 आरोपी दबोचे

रायपुर। खमतराई थाना पुलिस ने चाकू (फरसा) की नोक पर लूट की दो सनसनीखेज वारदातों का खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त धारदार फरसा बरामद किया है। वहीं, लूट का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 20 जून की रात डीआरएम ऑफिस के पास मोटरसाइकिल सवार एक युवक को धारदार हथियार दिखाकर रोक लिया गया और उससे मोबाइल फोन व 1,800 रुपये नगद लूट लिए गए। इसके बाद 6 जुलाई की रात वॉल्टेयर लाइन के पास एक्टिवा सवार युवक और एक हाईवा चालक को चाकू दिखाकर डराया गया तथा उनसे दो मोबाइल फोन और 1,750 रुपये नगद लूटकर आरोपी फरार हो गए थे।

दोनों घटनाओं के बाद खमतराई थाना में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार फरसा बरामद किया है। इसके अलावा लूट का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी के खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) एवं 317(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में लूट, चोरी और अन्य संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube