FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

दुलदुला और बंदरचुवा में बन रहे आधुनिक बस स्टैंड, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक बस स्टैंडों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इसी क्रम में दुलदुला और बंदरचुवा में निर्माणाधीन बस स्टैंडों का कार्य अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।

दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा

गुरुवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने दोनों निर्माणाधीन बस स्टैंडों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और कार्य की गति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक बस स्टैंड बनने से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षालय, यात्री सुविधाएं और सुगम परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलेगा। साथ ही स्थानीय व्यापार और आवागमन को भी नई गति मिलेगी।

दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा

जिला प्रशासन का कहना है कि बस स्टैंडों का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक होगी, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube