Latestअंबिकापुरघटनाछत्तीसगढ़

ग़रीब पिता नहीं ख़रीद सका जुते; 12 वर्षीय बेटे ने फाँसी लगाकर दे दी जान

अंबिकापुर।सिटी थाना क्षेत्र के 12 वर्षीय बालक ने रविवार को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालक पिछले 2-3 दिन से अपने पिता जी से जूता ख़रीदने के लिए बोल रहा था। लेकिन पिता के पास पैसे ना होने के कारण उसने कुछ दिन बाद जूते ख़रीदकर देने की बात कही थी

बालक का जूता फटने की स्थिति में आ गया था और उसे ठंड में स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। अपने पिता को बार बार जूते ख़रीदने बोल रहा था लेकिन पैसा ना होने की वजह से उसके पिता ने जुटे बाद में ख़रीदने की बात कही थी।

ग़ुस्से में आकर निकला घर से और….

रविवार की शाम को वही 8 वी का छात्र फिर से अपनी माँ से नये जुटे के लिए ज़िद की। इस दौरान अचानक ग़ुस्से में आया और घर से दौड़कर बकर निकल गया और कुछ दूर में स्थित अपने चाचा के घर में जाकर फाँसी लगा ली।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube