छत्तीसगढ़राजनीति

आनंद मिरी बने आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में पार्टी के पुर्नगठन को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें संजीव झा ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया। उन्होंने नई कार्यकारिणी में लगभग 900 से अधिक नव नियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में आम आमदी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। हमें छत्तीसगढ़ जनता पर पूरा विश्वास है। दिल्ली और पंजाब में भी जनता ने “आप” पर विश्वास जताया। दो राज्यों में हमारी सरकार बनी है।

वहीं आनंद प्रकाश मिरी को प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पूरे अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल हैं साथ ही मिरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी से विधानसभा में राजनीति गरमा गई हैं. इसके साथ ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के द्वारा आनंद प्रकाश मिरी को अकलतरा विधानसभा से आम आदमी पार्टी की ओर से विधायक प्रत्याशी बनाए जाने की मांग भी उठने लगी।

बता दें कि “आप” नव नियुक्त कार्यकारिणी में आंकाक्षा सिंह, गोपाल साहू और आंनद प्रकाश मिरी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। स्टेट स्पोकपर्सन सूरज उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी चंद्रमणि वर्मा सौंपी गई है। उन्हें पार्टी ने महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश में सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी संजय गावेल मिली है। संजय गावेल स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज बनें। एसटी विंग बंसत कुजूर, एससी विंग धर्मदास भार्गव, ओबीसी विंग की जिम्मेदारी कमल कांत साहू मिली है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के समय आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत बड़ी संख्या में अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube