GeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़बिलासपुर

SECL ने दी 69.64 लाख रुपए की मंजूरी,गर्मी के दिनों में मिलेगा ठंडा पानी, निशुल्क रहेगी सुविधा

बिलासपुर नगर निगम के हर वार्ड के लोगों को अब गर्मी के दिनों में ठंडा पानी मिलेगा। SECL ने CSR फंड से निगम के 70 वार्डों में वॉटर प्यूरीफायर लगाने के लिए 69.62 लाख रुपए स्वीकृत किया है। नगर निगम को राशि मिलने के बाद अब जल्द ही लोगों को बिना पैसे दिए ठंडा पानी मिल सकेगा।

नगर निगम के लोगों को ठंडा पानी मिले इसके लिए मेयर रामशरण यादव ने पहल की थी। उन्होंने MIC की बैठक में प्रस्ताव पारित कर इसके लिए SECL से मदद मांगी थी। SECL के अफसरों से चर्चा के बाद उन्होंने कलेक्टर के पास प्रस्ताव भेजा था और उसे SCEL को भेजने के लिए कहा था। कलेक्टर की अनुशंसा के बाद SECL ने CSR मद से 69.62 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी है। इस राशि से नगर निगम के हर वार्ड में वॉटर कूलर लगाया जाएगा। ताकि, लोगों को गर्मी के दिनों में ठंडा पानी मिल सके।

बिना पैसे दिए मिलेगा ठंडा पानी
SECL के जनसंपर्क अधिकारी सनिश चंद्रा ने बताया कि नगर निगम में वॉटर प्यूरीफायर लगाने के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इससे अब हर वार्ड के लोगों को बिना पैसे दिए मुफ्त में ठंडे पानी की सुविधा मिलेगी।

नगर निगम की रहेगी रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी
SECL ने अपने CSR मद से 70 वार्ड में वॉटर कूलर लगाने के लिए राशि दिया है। लेकिन, इसमें यह शर्त है कि वॉटर कूलर लगाने के बाद देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। ऐसे में वॉटर कूलर लगाने के बाद उसे सहेजकर रखने और देखरेख करने की जवाबदारी भी नगर निगम की रहेगी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube