FEATUREDGeneralNewsजुर्म

दो गुटों के बीच चली गोलियां , 1 की मौके पर मौत,

जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच चली गोलियां, 1 की मौके पर मौत, 4 घायल, 2 की हालत गंभीर

 

बता दें कि गांव में दो गुटों के बीच काफी लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते आज विवाद हो गया। तभी एक पक्ष के रघुवीर यादव ने गोली चला दी। गोली रामावतार यादव लग गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी| जिसमें चार लोग घायल हो गए और दो की हालत इतनी गंभीर हो गई है| जिसके बाद उन्हे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया|

 

मामले की जानकारी मिलते ही रायसेन एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों के परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर चक्काजाम किया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और कोतवाली थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े रहे। परिजनों ने पुलिस के साथ भी बदसलूकी की। नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। पुलिस मामले को शांत करने की कोशिश कर रही है|

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube