LatestNewsTOP STORIESछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

पीएल पुनिया के निवास में विधायकों की एक घंटे की बड़ी बैठक…

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ‘छत्तीस’ का आंकड़ा चल रहा है| राजनीतिक टकराव के बीच करीब 50 कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं| दिल्ली में सभी विधायक छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के आवास पर पहुंचे हुए हैं| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली पहुंच चुके हैं| सियासी खींचतान के बीच कांग्रेस विधायकों का दिल्ली में जमावड़ा लगा हुआ है|

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के घर विधायकों की करीब एक घंटे बैठक चली| उसके बाद सभी विधायक पुनिया के घर से बाहर निकलकर एआईसीसी दफ़्तर जा रहे हैं. वहां वरिष्ठ नेताओं से मुलाक़ात करेंगे| बैठकों का दौर चलेगा| विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि ‘हम पार्टी आलाकमान के सामने अपने विचार रखेंगे’|

दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि उन्हें केसी वेणुगोपाल का संदेश मिला है कि राहुल गांधी मिलना चाहते हैं| यही कारण है कि वे दिल्ली आए हैं| क्या कोई अपने नेता से भी नहीं मिल सकता है ? कुछ लोग बिना बुलाए दिल्ली पहुंच गए हैं| इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा था कि कांग्रेस विधायकों को दिल्ली नहीं बुलाया गया है|

READ MORE: अचानक बिगड़ी मुख्यमंत्री की तबीयत…तुरंत अस्पताल ले जाया गया…

इससे पहले दिल्ली में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने एक बयान में कहा था कि “पार्टी ने ढाई साल के फार्मूले पर कभी बात नहीं की, यह सिर्फ मीडिया कयास था| अगर कोई व्यक्ति किसी टीम से खेलता है तो क्या वह कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचता? हर कोई उसके बारे में सोचता है लेकिन सवाल उसकी सोच का नहीं, उसकी क्षमताओं का ह| हाईकमान लेता है फैसला|

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube