FEATUREDLatestछत्तीसगढ़

राजधानी: ऐसा क्या हुआ कि भाजपा पार्षद को उसके पत्नी के दोस्त ने ही चप्पलों से पीट दिया…

रायपुर। भाजपा पार्षद को उसके पत्नी के दोस्त ने ही जब चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं बाद में एक पुरुष के साथ उसके दुकान पहुंच गई और पीटना शुरू कर दिया तो हंगामा हो गया। लेकिन जब महिला ने लोगों को बताया कि पार्षद बदतमीजी और छेड़खानी कर रहा था तो लोग भी गुस्सा हो गए लेकिन तबतक पार्षद फरार हो गया।

मामला बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र का है। महिला का आरोप है कि आरोपी भाजपा पार्षद सूर्यकांत ताम्रकार अपने दोस्त के घर पहुंचा और उसने पीड़ित महिला को छेड़ने लगा और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा जिसके बाद महिला भड़क गई और उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। यह वाकया 15 दिन पहले हुआ जिसके बाद लगा कि पार्षद सुधर गया है।लेकिन उसने फिर से यही काम कर दिया।

READ MORE:मुख्यमंत्री बघेल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई…क्या कहा पढ़िए…

कुछ दिन बाद भाजपा पार्षद ने फिर से महिला को मैसेज कर वही बातें कही जिसके बाद महिला भड़क गई और सोमवार को अन्य युवती के साथ आरोपी पार्षद के दोस्त की दुकान में पहुंची गई। फिर आरोपी को उसने डंडा से मारना शुरू कर दिया। इसके पार्षद ने भी महिला के बाल पकड़कर घसीटने लगा।लोगों की भीड़ लग गई और वीडियो वायरल हो गया।

बाद में महिला ने थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने फिलहाल आरोपी पार्षद के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पार्षद फरार हो गया है। पुलिस उसे ढूंढ रही है।

Concept Archive

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube