LatestNewsजुर्म

तांत्रिक ने झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ हुआ दुष्कर्म…..

मोतिहारी| झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है| बताया जा रहा है कि एक तंत्रिक ने श्मशान घाट पर चाकू के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है| हालांकि महिला के परिवारीजन ही उसे इलाज के नाम पर उस ढोंगी तांत्रिक के पास लेकर गए थे और उसने मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया|

मामला मोतिहारी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है| महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने पहले झाड़-फूंक कर इलाज करने के नाम पर 10 हजार रुपए ऐंठ लिए, फिर चाकू का भय दिखाकर रेप किया| जब महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई| लोगों को देखकर मौके से तांत्रिक फरार हो गया| पीड़िता का कहना है कि वह अक्सर बीमार रहती है| उसके ऊपर भूत-प्रेत का साया रहता है| गांव के ही एक तांत्रिक इंदल सहनी ने दावा किया था कि वह झाड़- फूंक कर उसे ठीक कर देगा| इसके झांसे में परिजन आ गए थे| ढोंगी तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने के बहाने परिजनों के साथ महिला को श्मशान घाट बुलाया| वहां सास- ससुर को अलग बैठा दिया और उसे अंदर ले जाकर चावल का अक्षत छींटकर झाड़- फूंक का बहाना किया, फिर चाकू के बल पर बलात्कार किया|

RAED MORE: अब राजधानी नहीं रही सुरक्षित! रायपुर के इस इलाके से दो और युवतियां गायब…अपहरण की आशंका…

इससे पहले उसने 10 हजार रुपए भी वसूल लिए थे| अब पीड़िता ने स्थानीय थाने में तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है| इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि थाने में आवेदन मिला है| पुलिस मामले की जांच में जुट गई है| पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है|

 

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube