LatestNewsछत्तीसगढ़रायपुरशिक्षा

बीईओ ने सभी स्कूलों को भेजा निर्देश: 2 दिनों के भीतर स्कूलों की साफ-सफाई का काम पूरा करें…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 16 महीने बाद स्कूल तो खुल गये हैं, लेकिन बच्चों के संक्रमित होने का खतरा जारी है। बस्तर के बीईओ ने अपने आदेश में बच्चों के कोरोना संक्रमित होने पर संकुल समन्वयकों और प्रधान पाठक को जिम्मेदार बताने की बात कही है। वहीं बिलासपुर में कोटा बीईओ ने स्कूलों में साफ सफाई रखने और घास काटने के आदेश जारी किये हैं।

बीईओ ने अपने आदेश में प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के संस्था प्रमुख को निर्देशित किया है कि स्कूलों में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाये। बीईओ ने संस्था प्रमुख अपने स्कूल में साफ सफाई कराने के निर्देश दिये हैं कि जहरीले सांप बिच्छु से छात्र को नुकसान ना हो। स्कूलों के कमरों में प्रतिदिन सफाई के साथ-साथ स्कूलों के प्रांगन का घास कटाने और फोरेट व फिनाईल के छिड़काव के निर्देश दिये हैं। दो दिनों के भीतर ये तमाम कार्य पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube