FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेज़! आज 1025 कोरोना संक्रमितों की पहचान और 6 की मौत, तो वहीं हॉटस्पॉट रायपुर से सबसे अधिक 343 मरीज़ शामिल

रायपुर | छत्तीसगढ़ में आज भी कोरोना का आंकड़ा एक हजार के पार हो गया है। रात साढ़े आठ बजे तक छत्तीसगढ़ में 1025 कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में कुल पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 27013 हो गयी है। वहीं बीमार मरीजों की संख्या 11653 हो गयी है। हालांकि आज मौत का आंकड़ा अभी तक कम है। प्रदेश में आज 6 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 4 मरीज रायपुर के हैं। प्रदेश में अब कुल मरीजों की मौत का आंकड़ा 251 हो गया है।

रायपुर में मिले मरीजों की बात करें तो राजधानी में 343 पॉजेटिव मिले हैं, वहीं दुर्ग में 104, सरगुजा में 62, राजनांदगांव में 61, जांजगीर में 48, महासमुंद में 44, बिलासपुर में 43, बस्तर में 40, बलौदाबाजार में 31, मुंगेली में 28, बेमेतरा में 27, रायगढ़ में 24, धमतरी में 19, सुकमा में 19, नारायणपुर में 18, कोरिया में 16, बीजापुर में 15, बालोद में 14, कबीरधाम में 12, कांकेर में 12, सूरजपुर में 9, जशपुर में 9, गरियाबंद में 7, कोरबा में 6, बलरामपुर में 6, कोंडागांव में 5, दंतेवाड़ा में 2 मरीज मिले हैं।

रायपुर के कुशालपुर, लक्ष्मी नगर, बजरंग नगर तात्यापारा, सोनकरवाड़ी दतरेंगा में 1-1 लोगों की मौत हुई है। वहीं भिलाई के पंचशीलनगर और महासमुंग के कौंदकेरा में 1-1 की मौत हुई है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube