FEATUREDLatestNewsजुर्मराष्ट्रीय

एम्बुलेंस चालक का घिनौनी हरकत, महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला दवा पिलाकर किया दुष्कर्म

हरियाण | जींद अलेवा थाना इलाके के खेतों में महिला को करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर असंध सामान्य अस्पताल के एम्बुलेंस चालक के खिलाफ नशीला पदार्थ देने, दुष्कर्म करने, बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाहित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 23 अगस्त को वह जींद की तरफ आने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान गांव नगूरां निवासी कर्ण सिंह उसे लिफ्ट देकर अपने साथ ले आया। कर्णसिंह को पड़ोसी होने के नाते वह पहले से जानती है और कर्णसिंह असंध सरकारी अस्पताल में एम्बुलेंस चालक के पद पर कार्यरत है। रास्ते में कर्णसिंह ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया, जिसके बाद वह अलेवा तथा नगूरां के बीच खेत में बने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। बाद में आरोपित ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी और उसे गांव में छोड़कर फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कर्ण सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला थाना प्रभारी शीला देवी ने बताया कि पीड़िता ने एम्बुलेंस चालक पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिस पर एम्बुलेंस चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube