FEATUREDLatestNewsजुर्मराष्ट्रीय

दुकानदार के साथ मारपीट करने तथा चौकी पर लाकर उसके साथ दुर्व्यवहार करने वाले सब इंस्पेक्टर निलंबित,

नई दिल्ली | नोएडा सेक्टर 20 की अट्टा चौकी पर तैनात एक उपनिरीक्षक को एक दुकानदार के साथ मारपीट तथा दुर्व्यवहार करने के आरोप में बुधवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अट्टा चौकी पर तैनात दरोगा विपिन राय ने कुछ दिन पूर्व अट्टा मार्केट में चाय की दुकान लगाने वाले एक दुकानदार के साथ मारपीट की थी, तथा चौकी पर लाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने बताया कि घटना की जांच सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा को सौंपी गई और उन्होंने जांच में दरोगा को दोषी पाया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोषी पाए जाने पर दरोगा विपिन राय को आज बुधवार को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube