FEATUREDLatestNewsराजनीति

कोरोना के चपेट में आये मुख्यमंत्री, स्वयं ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। हरियाणाके मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैंने कोरोना का टेस्ट आज करवाया, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



उन्होंने कहा, ”मैं सभी सहकर्मियों और सहयोगियों से अपील करता हूं जो पिछले सप्ताह में मेरे संपर्क में आए हैं, टेस्ट करवाएं।”सीएम मनोहर लाल ने खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी देने के अलावा लोगों से अपील की है। उन्‍होंने लिखा, ‘मैं सभी सहकर्मियों और सहयोगियों से अपील करता हूं जो पिछले सप्ताह मेरे संपर्क में आए वो अपनी कोरोना जांच करवा लें। इसके अलावा मैं सभी से होम क्‍वारंटाइन में जाने की अपील करता हूं।’बता दें कि आज सुबह ही मुख्यमंत्री का सैम्पल कोरोना टेस्ट के लिए पंचकूला कोविड लैब में भेजा गया था। जबकि शाम होते होते उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आइसोलेट हो गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने में जुट गया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube