FEATUREDLatestNewsराष्ट्रीय

देश में कोरोना से अब तक 57,542 लोगों की मौत, तो वहीं संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 31 लाख के पार

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बीते कई दिनों से भारत में कोरोना वायरस के 70 हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन आज भारत में 61 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले आए हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना के मामले 31 लाख को पार कर गया है। वहीं देश में कोरोना से अब तक 57,542 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। भारत में अबतक अब तक 23, 38,036 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में आज कोरोना वायरस के 61,408 मामले सामने आये हैं और एक दिन में 836 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 31,06,349 हो गया है। जिसमें 23, 38,036 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 57,542 लोगों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें, पूरी दुनिया में अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। अमेरिका के बाद ब्राजील ने दूसरा स्थान कायम किया हुआ है। वहीं भारत में जिस तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। उन पर देखा जाए तो भारत बहुत ही जल्द ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए विश्व में दूसरे स्थान पर आ जाएगा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube