FEATUREDLatestNewsमनोरंजनराष्ट्रीय

पूर्व प्रसिद्ध पोर्न स्टार के इस पहनने की खास चीज की हुई नीलामी

मुंबई | पोर्न स्टार रह चुकीं मिया खलीफा हमेशा सुर्खियों में बनीं रहती है। इस बार मिया खलीफा एक नेक काम को लेकर चर्चाओं में है। आपको लेबनान के बेरुत में हुआ जोरदार धमाका याद होगा। इस धमाके में 163 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं 6 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ये धमाका बेरूत बंदरगाह पर कंटेनर में रखे 2700 पाउंड अमोनियम नाइट्रेट के फटने की वजह से हुआ था। इस धमाके ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

ऐसे में इस हादसे में घायल हुए लोगों की इलाज के लिए मिया खलीफा ने अपनी बुरी यादों से जुड़ी एक चीज की नीलामी कर दी है। इस चीज की निलामी 75 लाख रुपए में तय की गई है। ये चीज और कोई नहीं बल्कि उनका ‘चश्मा’ है। मिया खलीफा अपनी ज्यादातर एडल्ट फिल्मों में एक खास चश्मा पहने नजर आती थी। ऐसे में मिया ने अपने इसी चश्मे को नीलामी कर डाली है। इस चश्में पर अंतिम बोली 75 लाख रुपए की लगी है।

नीलामी से आए पैसे को मिया ने घायलों के इलाज के लिए भेज दिया है। इतनी बड़ी रकम जुटाने को लेकर मिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सभी लोगों का धन्यवाद दिया। बात करें अगर मिया के पर्सनल लाइफ की तो, उन्होंने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग से शादी कर ली। उनकी ये शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से लॉकडाउन में हुई। इसकी जानकारी मिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो के जरिए दी। इस साल मार्च में मिया खलीफा ने रॉबर्ट संग अपनी शादी का ऐलान किया था। उन्होंने बताया कि रॉबर्ट ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था जिसके लिए वे तैयार थी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube