FEATUREDLatestNewsराष्ट्रीय

जब 29 साल पहले अयोध्या पहुंचे थे नरेंद्र मोदी

बिंदास डेस्क। 5 अगस्त 2020 का दिन शायद ही कोई भूल पाएगा। पूरे भारत में इस दिन को दीवाली की तरह मनाया जा रहा है। आखिर मनाएं भी क्यों ना? सैंकड़ों सालों तक चली बहस, कोर्ट-कचहरी के बाद अब जाकर यहां आज राममंदिर की नीव पड़ेगी। सालों से टेंट में रह रहे रामलला को अब अपना मंदिर मिलेगा। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी सहित देश के कई नेता इस महत्वपूर्ण पल के साक्षी बनने के लिए अयोध्या पहुंच चुके है। समय कैसे करवट लेता है इसका भी ये पल साक्षी बनेगा। आपको बता दें कि पीएम मोदी कुल 29 साल के बाद अयोध्या आए हैं। उनका आखिरी अयोध्या दौरा 1991 में था। एक आम कार्यकर्ता से पीएम बन अयोध्या पहुंचे मोदी ने कई रिकॉर्ड भी बना डाले।

5 अगस्त 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या राममंदिर की नींव रखेंगे। दोपहर 12:30 बजे सालों से जारी इंतजार खत्म हो जाएगा।

नरेंद्र मोदी पूरे 29 साल के बाद अयोध्या पहुंचे। इससे पहले वो 1991 में अयोध्या आए थे। हालांकि, बीच में 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वो फैजाबाद और अंबेडकर नगर तो आए थे लेकिन अयोध्या नहीं आ पाए थे।

बात अगर 1991 के दौरे की करें तब पीएम मोदी का ओहदा कुछ ख़ास नहीं था। वो उस दौरान तब बीजेपी अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी द्वारा निकाले तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे।

सोशल मीडिया पर 1991 की एक फोटो वायरल हो रही है। यह फोटो राम मंदिर आंदोलन के दौरान की है। इसमें नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ नजर आ रहे हैं। यह फोटो फोटोग्राफर महेंद्र त्रिपाठी ने खींची थी।

फोटोग्राफर ने खुलासा किया कि उसी दौरान मोदी ने वादा किया था कि जब मंदिर का निर्माण होगा तब ही वो वापस अयोध्या आएंगे। अब जब ये वादा उन्होंने पूरा किया तब वो वापस राम नगरी आए हैं।

बता दें कि इस समारोह में कुल 175 मेहमान होंगे, जिनमें 135 संत हैं। मोदी कुल तीन घंटे अयोध्या में रुकेंगे। इस दौरान वो एक रिकॉर्ड बनाएंगे। वो रामलला के दर्शन करने और हनुमान गढ़ी जाने वाले पहले पीएम बनेंगे।

उनसे पहले इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी बतौर प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंचे, लेकिन कभी रामलला के दर्शन नहीं कर पाए थे।

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *