FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़जुर्म

रामा मैग्नेटो मॉल के संचालक के खानसामा ने कर ली आत्महत्या, कारण से अभी भी है अनजान

अमित दुबे – बिलासपुर | रामा मैग्नेटो मॉल के संचालक संजय अग्रवाल के यहां खानसामा का कार्य करने वाले कुक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम रोहित कुमार यादव है जो मूलत: बिहार निवासी है, जो पिछले कुछ वर्षों से संजय अग्रवाल के लिए काम कर रहा था। रोहित, संजय अग्रवाल के ही सब्जी बाड़ी में स्थित स्टाफ क्वार्टर में रहता था, जहां और भी कर्मचारी रहते हैं। इसी स्टाफ रूम में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात रोहित कुमार ने फांसी लगा ली। रोहित ने अपने पीछे कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है, जिस कारण फांसी लगाने की वजह का पता नहीं चल पा रहा है। संजय अग्रवाल के कर्मचारियों के लिए बने व्यापार विहार तार बाहर क्षेत्र में कुक के फांसी लगा देने के बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube