FEATUREDLatestNews

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बहुत ही तेज़, आज फिर आये 48 हजार से ज्यादा नए मामले

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार बहुत ही तेजी बढ़ रही है। प्रतिदिन कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। बीते दो दिन में भारत में कोरोना वायरस के 1 लाख के करीब मामले सामने आए हैं। अगर यही स्थिति रही तो भारत बहुत जल्द विश्व में दूसरे नंबर पर आ जाएगा। वेबसाइट कोविड19 इंडिया के मुताबिक, 25 जुलाई यानी आज भारत में कोरोना वायरस के 48 हजार 895 मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन में 761 लोगों की मौत हुई है। वहीं 32,514 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं। बता दें कि भारत के राज्य महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। देश में महाराष्ट्र के बाद तेलंगाना और दिल्ली प्रभावित है।

भारत में कोरोना वायरस के 48,895 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 13,37,022हो गयी है। इनमें 4,55,089 एक्टिव मामले हैं। जबकि, देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 8,50,107 हो गयी है। वहीं भारत में कोरोना वायरस के अब तक 31406 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में एक दिन में आये 9 हजार से ज्यादा मामले

बता दें कि महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 9 हजार 615 मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 3, 57, 117 हो गई है। जिनमें 1,43,714 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 1,99,967 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 13,132 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु में 6,785 दिल्ली में 1025, गुजरात में 1068, तेलंगाना में 1640, उत्तर प्रदेश में 2667, आंध्र प्रदेश में 8147, पश्चिमी बंगाल में 2216 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जानकरी के लिए आपको बता दें कि भारत में बीते दो दिन से कोरोना वायरस के 45 हजार के आसपास मामले सामने आये हैं।

akhilesh

Chief Reporter