FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयटेक्नोलॉजीराष्ट्रीयव्यापार

बढ़ने लगी टू-व्हीलर्स की बिक्री: कोरोना के प्रभाव से मुक्त , 2 साल बाद लौटे अच्छे दिन

बीते दो साल से बिक्री में गिरावट का रुख देख रही टू-व्हीलर इंडस्ट्री को इस साल की दूसरी छमाही काफी अच्छी निकलने की उम्मीद है। इसके पीछे मुख्य वजह आर्थिक रिकवरी, मॉनसून की सामान्य बारिश, कृषि आय में बढ़ोतरी, शैक्षणिक संस्थाएं और दफ्तर पूरी क्षमता पर खुलने के अलावा, शादियों और त्योहारों का आगामी सीजन भी है।

सालाना आधार पर टू-व्हीलर की बिक्री में ग्रोथ
2019 में टू-व्हीलर्स व्हीलर्स की बिक्री पीक पर पहुंच गई थी, लेकिन उसके बाद बीते दो साल में कोविड-19 के प्रकोप की वजह से व्हीलर्स की कुल बिक्री के साथ ही टू-व्हीलर्स की बिक्री भी काफी प्रभावित हुई थी। इस साल अप्रैल के बाद से सालाना आधार पर टू-व्हीलर की बिक्री में ग्रोथ दिख रही है।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के सर्वे में आधे से अधिक 50.3% डीलर्स ने बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है। बीते दो वर्षों में दूसरी छमाही (जुलाई-दिसंबर) में 66-67 लाख टू-व्हीलर्स व्हीलर बिके थे। इस लिहाज से इस साल की दूसरी छमाही में बिक्री का आंकड़ा 70 से 75 लाख तक जा सकता है।

त्योहारों में बढ़ेगी नई लॉन्चिंग की संख्या
बीते दो वर्षों की तुलना में इस साल ऑटोमोबाइल कंपनियां ज्यादा नई लॉन्चिंग करेंगी। फाडा अध्यक्ष विंकेश गुलाटी के मुताबिक बीता त्योहारी सीजन अभी तक का सबसे खराब सीजन रहा लेकिन इस साल आने वाले 4-5 महीने व्हीलर्स की बिक्री के लिहाज से काफी अच्छे रहने की उम्मीद है।

आर्थिक रिकवरी का सेल्स पर होगा असर
2019 में देश में सबसे अधिक 2.12 करोड़ टू-व्हीलर बिके थे। इसके बाद लगातार गिरावट दिखी। बीती तिमाही बिक्री में 54.3% की ग्रोथ रही। आर्थिक रिकवरी, अच्छा मानसून, कृषि आय में वृद्धि जैसे कारकों से त्योहारों में टू-व्हीलर की बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद है।- तुषार शाह, को-सीईओ, केयर एज एडवाइजरी एंड रिसर्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube