FEATUREDGadgetsGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों का अब तक नहीं मिला कोई सुराग,

रायपुर  –  कुम्हारपारा में घर में घुसकर लूट करने का प्रयास करने वाले चारों बदमाशों की अब तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। बदमाशों ने घर में एक बच्ची सहित पति-पत्नी को घायल कर दिया था। घर के कुत्ते ने बदमाशों पर जब हमला किया तब ये वहां से भागे थे। इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में भय व्याप्त है।

गंज क्षेत्र में सोमवार की रात पंकज जोशी के यहां लुटेरें घुसे थे। लेकिन उनका कुत्ता सोनू आखिरी तक भिड़ा रहा। बदमाशों ने पंकज जोशी, उनकी पत्नी और बेटी पर हमला भी किया। जिससे सभी को चोट भी आई। इधर शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों की तलाश में टीम लगी है।

पैदल भागे बदमाश

पंकज ने बताया कि बदमाश बिजली खंभे के सहारे घर में घुसे थे। कुत्ते के हमले के बाद यह वहीं से भागे। उनके जाते समय किसी तरह की गाड़ी की आवाज सुनाई नहीं पड़ी थी। अंदेशा है कि आरोपित घटनास्थल से काफी दूर गाड़ी खड़ी किए होंगे।

टिकरापारा डकैती में भी पुलिस के हाथ खाली

टिकरापारा में तीन अप्रैल को 10 लाख की डकैती हुई थी। लगभग पांच महीनों के बाद भी डकैतों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पैसे-जेवर के साथ आरोपित स्कूटी भी चुराकर ले गए थे। अब तक स्कूटी तक को पुलिस नहीं खोज सकी है। पुलिस मामले की जांच में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा तक जा चुकी है। अंतत: खाली हाथ वापस आना पड़ा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube