Latestछत्तीसगढ़रायपुर

समय से 2 दिन पहले मानसून का प्रवेश; कई ज़िलों में आँधी तूफ़ान का येलो एलर्ट!

Weather Update:- छत्तीसगढ़ में सुकमा के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) की एंट्री हो गई है। प्रदेश में 2 दिन पहले मानसून का बस्तर पहुंचने की घोषणा की गई है। सामान्यतः पर प्रदेश में 10 जून को मानसून की एंट्री होती है। मानसून के आते ही बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। अगले 3 दिनों में सुकमा से आगे बढ़ते हुए मानसून रायपुर पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें:- किसानों के लिए बने CHAMPS योजना कंपनियों के लिए लूट का धंधा!

पिछले साल छत्तीसगढ़ में मानसून देरी से पहुंचा था। वहीं, इस साल मानसून के जल्द आने से प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी (आँधी तूफ़ान) का यलो अलर्ट जारी किया है।

आज रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और प्री मानसून (Pre-Monsoon) के कारण हल्की बारिश होगी।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में यलो अलर्ट:-

मौसम विज्ञानी गायत्री वानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच चुका है। अब आगे चलकर यह रायपुर और पूरे प्रदेश में पहुंचेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है । रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 जून तक थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी में गिरावट देखने को मिलेगी।

ऐसे होती है मानसून आने की घोषणा:-

मौसम विज्ञान केंद्र मानसून की घोषणा तब करता है, जब क्षेत्र के 80 फीसदी हिस्से पर औसत दो मिलीमीटर (mm) से ज्यादा की बारिश हो। उस दौरान मानसून की घोषणा की जाती है। प्रदेश में बस्तर संभाग में पिछले दिनों में 2 मिली मीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *