FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था के बीच दूसरे राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार से आ रहे 750 बोरी धान से भरे ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में कुल 301 क्विंटल धान लोड था। मंडी अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन के खिलाफ प्रकरण तैयार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत सहायक खाद्य अधिकारी मदन मोहन साहू के नेतृत्व में खाद्य, मंडी, राजस्व, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम चिल्फी चेकपोस्ट पर तैनात थी। इस दौरान बिहार के कैमूर जिले से आ रहे एक ट्रक को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई।

750 बोरी धान से भरा ट्रक जब्त

जांच के दौरान ट्रक में 750 बोरी धान पाया गया। इसकी कुल मात्रा 301 क्विंटल दर्ज की गई। टीम ने परिवहन से संबंधित दस्तावेजों और नियमों की जांच की, जिसमें मंडी अधिनियम का उल्लंघन सामने आया। इसके बाद संयुक्त टीम ने धान सहित ट्रक को जब्त कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रकरण तैयार किया गया है।

समर्थन मूल्य पर धान खपाने की कोशिशों पर प्रशासन की नजर

जिला प्रशासन का विशेष जोर इस बात पर है कि दूसरे राज्यों से अवैध रूप से लाया गया धान छत्तीसगढ़ की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था में खपाया न जा सके। इसके लिए अंतर्राज्यीय सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर चेकपोस्ट के माध्यम से वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान के अवैध परिवहन और नियमों के उल्लंघन के मामलों में संबंधित लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube