FEATUREDGeneralLatestNewsराष्ट्रीयस्वास्थ्य

महाराष्ट्र:- मुंबई में भारी बारिश की असार.. मुंबई और गुजरात में बुधवार दोपहर तक जोरदार बारिश का अलर्ट जारी..

मुंबई :- अरब सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र ने चक्रवाती तूफान की शक्ल ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह निसर्ग चक्रवाती तूफान (Cyclone Nisarga) तेजी से आगे बढ़ रहा है और उम्मीद है कि यह बुधवार दोपहर तक नॉर्थ महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के समुद्र तट को पार कर जाएगा। Cyclone Nisarga के कारण मुंबई में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। आशंका है कि अगले दो दिनों में यह चक्रवात पश्चिमी तटों से गुजरते हुए करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरात और महाराष्ट्र के तटों से टकराएगा। इसके चलते यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इससे पहले IMD के विज्ञानी आनंद कुमार दास ने सोमवार को जानकारी दी थी कि गुजरात में सूरत के तट से करीब 920 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र विक्षोभ में बदल गया है। अगले 36 घंटे में यह Cyclone Nisarga का रूप ले लेगा। कम दबाव का क्षेत्र और विक्षोभ के आधार पर चक्रवात की तीव्रता मापी जाती है। यह उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के बीच हरिहरेश्वर और दमन से तटों से 3 जून की शाम को गुजरेगा। Cyclone Nisarga करीब 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटों से टकराएगा। इसकी वजह से तीन और जून को दक्षिणी गुजरात के साथ ही सौराष्ट्र के भावनगर और अमरेली जिलों में भारी बारिश होगी।

महाराष्ट्र में यहां हो सकता है असर: मुंबई समेत महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिले।

गुजरात में ऐसी हैं तैयारियां: मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने गांधीनगर में उच्च स्तरीय बैठक तैयारियों की समीक्षा की। उत्तरी गुजरात के पांच जिलों और भावनगर व अमरेली जिले में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRf) की 10 टीमें तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने इन इलाकों के लोगों से तीन और चार जून को घरों में ही रहने का अनुरोध किया है। मछुआरों को भी वापस बुला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube