FEATUREDNewsछत्तीसगढ़रायपुर

भारी बारिश और तेज़ हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर के कई स्थानों पर धंसी सड़कें

रायपुर | छत्तीसगढ़ में रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस सीजन में जहां बीजापुर में अब तक सबसे ज्यादा (1991.8 मिमी) बारिश रिकार्ड की गई है, वहीं सरगुजा जिले में सबसे कम (693.8 मिमी) पानी बरसा है। फिलहाल बारिश से शुक्रवार को भी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

ये तस्वीर कोरबा की है। भारी बारिश और तेज़ हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दादर व सीतामणी स्थित नाले उफान पर हैं। कई कच्चे घर और तेज़ हवाओ से जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं।

ये तस्वीर कोरबा की है। भारी बारिश और तेज़ हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दादर व सीतामणी स्थित नाले उफान पर हैं। कई कच्चे घर और तेज़ हवाओ से जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं।


राजधानी रायपुर में भी मंगलवार रात (करीब 60 घंटे) से बारिश हो रही है। हालात यह है कि तीन दिन में 15 सेमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। लगातार हो रही इस बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त माह में इस साल लगातार सबसे ज्यादा समय तक होने वाली बारिश है।

शहरअधिकतम तापामानन्यूनतम तापमानबारिश (मिमी)
अंबिकापुर25.8 22.4 23.6
बिलासपुर 26.623.2136.8
दुर्ग 24.622167.6
जगदलपुर 2521.510.7
रायपुर 24.822.8152.4
राजनांदगांव242211.6

मौसम में घुली ठंडक, तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम

लगातार हो रही बारिश और बदले मौसम ने अगस्त में ही लोगों को ठंड का अहसास करा दिया है। दिन का तापमान भी 24.8 डिग्री के करीब पहुंच गया है। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। ऐसे में लोगों के घरों में अब पंखे भी बंद हो गए हैं। वहीं रात का तापमान भी 22.8 दर्ज किया गया है, यानी कि दिन और रात के तापमान में महज 2 डिग्री का अंतर है।

ये तस्वीर बिलासपुर के बंधवापारा सेनवार की है। लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब लबालब भर गए हैं। इसका पानी सड़कों पर आ गया है। इसके चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है।

ये तस्वीर बिलासपुर के बंधवापारा सेनवार की है। लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब लबालब भर गए हैं। इसका पानी सड़कों पर आ गया है। इसके चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है।

बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई मकान गिरे

प्रदेश में कई दिनों से हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। रायपुर में भी खारून नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं जशपुर, धमतरी और अन्य जगहों पर मकान गिर गए हैं। बिलासपुर भी में बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव है। तालाब भर जाने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है। शहर में कई स्थानों पर सड़कें धंस गई हैं।

जिलाबारिशसामान्य से अंतर
बालोद792.1 1
बालोदा बाजार8298 12
बस्तर1027.6 13
बीजापुर1991.8 89
बिलासपुर9569 11
दंतेवाड़ा1272.4 244 24
दुर्ग7371 (-) 4
जांजगीर8458 (-) 7
जशपुर1040.5 (-) 4
कांकेर8304 (-) 19
कोरबा1107.7 6
महासमुंद103488 28
रायपुर777-) 3
राजनांदगांव7056 (-) 6
सरगुजा6938 (-) 27


बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दाब का क्षेत्र झारखंड के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित है। इसके साथ ही हवा का एक चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। दूसरी ओर एक अन्य मानसून द्रोणिका बहराइच, वाराणसी से होते दक्षिण पूर्व दिशा की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक 28 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में मध्यम से भारी और एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube