FEATUREDरोचक तथ्य

इतिहास के पन्नों में 5 जुलाई! भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनाएं जानिए

देश और दुनिया के इतिहास के पन्नों में आज का दिन कई वजहों से दर्ज है। आज ही के दिन ई- कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन की नींव रखी गई थी।

इतिहास में आज की तारीख में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।

1811 : वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1922 : नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।

1935 : फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए।

1950 : नये कानून के तहत सभी यहूदियों को इस्राइल में रहने की अनुमति दी गयी।

1954 : बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया।

1954: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना हुई।

1959 : इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया।

1960 : मंगोलिया ने संविधान अपनाया।

1962 : अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ।

1968 : भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।

1975: 31 साल के अमरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश 5 जुलाई 1975 को विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।

1977 : जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्ता पलट कर देश के शासन पर कब्जा किया।

1994 : जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन की स्थापना की।

1996: स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।

2004: इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव आयोजित हुआ।

2013 : इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की मौत।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube