FEATUREDरोचक तथ्य

इतिहास के पन्नों में 3 जुलाई! भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनाएं जानिए

देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन कई कारणों से खास है। आज ही के दिन हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ था।

इतिहास में 3 जुलाई के नाम पर दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1661: पुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटिश राजा चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दिया।

1720: स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1778: प्रशा ने ऑस्ट्रिया के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।

1819: अमेरिका ने पहला बचत बैंक ‘ बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।

1876: मांटनीग्रो ने तुर्की के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।

1883: महान लेखक फ्रांज काफ्का का प्राग में जन्म हुआ।

1884: स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी।

1908: ब्रिटिश सरकार ने बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया।

1928: जेएल बेयर्ड ने लंदन में पहली बार रंगीन टेलिविजन का प्रसारण किया।

1941: भारतीय सिने प्रतिभा अडूर गोपालकृष्णन का जन्म।

1947: सोवियत संघ ने मार्शल योजना में भाग लेने से मना कर दिया।

1951: न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का जन्म।

1962: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ था।

1962: फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।

1971: विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म।

1996: हिंदी फिल्मों के अभिनेता राजकुमार का निधन।

1968: में वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा।

2018: मुंबई में अंधेरी स्टेशन के पास गोखले रोड ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया था।

2018: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *