FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़जुर्म

घर के बाहर खेल रही बच्ची को पहले दिया खिलौने का लालच, फिर साइकिल पर बिठाकर ले गया बदमाश

जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार दोपहर को 9 साल की बच्ची का अपहरण हो गया। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पहुंचे एक व्यक्ति ने पहले उसे खिलौने का लालच दिया, फिर पास के तालाब से मछली पकड़ने की बात कहकर साथ ले गया। माता-पिता शाम को लौटे तो बच्ची नहीं मिली। काफी तलाश के बाद रात को पत्थलगांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव क्षेत्र निवासी 9 साल की प्रियंका एक्का सोमवार दोपहर को अपने छोटे भाई प्रकाश के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक साइकिल सवार पहुंचा और दोनों को खिलौने और साइकिल देने का लालच दिया। इसके बाद प्रियंका को पास के तालाब से मछली पकड़ने का झांसा देकर अपने साथ ले गया।

घटना के समय माता-पिता मजदूरी करने गए थे
प्रियंका के माता-पिता मजदूरी करते हैं। घटना के समय भी दोनों एक किसान के खेत पर काम करने गए थे। शाम को लौटे तो प्रियंका नहीं दिखाई दी। इस पर उन्होंने प्रकाश से पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया। पहले तो परिजन आस-पास तलाश करते रहे, लेकिन जब प्रियंका का पता नहीं चला तो रात करीब 8 बजे पुलिस को सूचना दी।

ढाई माह में दूसरी बच्ची का अपहरण

पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई, लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें एक साइकिल सवार के साथ इस बच्ची जाते हुए दिखाई दे रही है। इससे पहले भी पास के मोहल्ले महादेव टिकरा से 24 जून को 4 साल की बच्ची का गायब हो गई थी। उसका भी अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube