FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

डेयरी कॉलेज के छात्र गोपाल ने स्टार्टअप से रचा कमाल, अमूल में मिला

रायपुर। राजधानी के डेयरी कॉलेज के छात्र गोपाल नवघरे ने अपनी प्रतिभा और स्टार्टअप आइडिया के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पढ़ाई के दौरान नए प्रयोग और बाजार की समझ विकसित करने वाले गोपाल को देश की प्रतिष्ठित डेयरी कंपनी अमूल में करीब 10 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी मिली है।

कैंपस में बनाई हॉट चाकलेट, मरीन ड्राइव में कार्ट लगाया, इनोवेशन से डेयरी के छात्र को 10 लाख का पैकेज

गोपाल ने पढ़ाई के दौरान हॉट चॉकलेट में प्रयोग करते हुए एक नया और स्वादिष्ट ड्रिंक तैयार किया। उन्होंने सिर्फ प्रयोगशाला तक अपने आइडिया को सीमित नहीं रखा, बल्कि उत्पाद को बाजार में आजमाने के लिए मरीन ड्राइव पर स्टॉल भी लगाया। यहां उन्हें ग्राहकों की पसंद, कीमत और उत्पाद की मांग को समझने का व्यावहारिक अनुभव मिला।

स्टार्टअप के जरिए गोपाल ने यह साबित किया कि पढ़ाई के साथ नए प्रयोग और बाजार की जरूरतों को समझने की कोशिश युवाओं के लिए रोजगार के साथ बड़े अवसर भी पैदा कर सकती है। उनके इसी व्यावहारिक अनुभव और नवाचार से कंपनी प्रभावित हुई।

गोपाल की इस सफलता से डेयरी कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों में भी उत्साह है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है कि वे पारंपरिक नौकरी की तलाश के साथ-साथ नए आइडिया, प्रयोग और स्टार्टअप के जरिए अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube