LatestNewsखेलराष्ट्रीय

खेती करते दिखे पूर्व कप्तान धोनी! सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी का वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, और अब जब धोनी ने ट्रैक्टर चलना सीखकर खेत में काम कर रहे हैं तो यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी लॉकडाउन में अन्य भारतीय क्रिकेटर्स अलग कुछ नया सीखने में लगे हुए हैं, महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों जैविक खेती कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, इसमें वह खुद ट्रेक्टर चला रहे हैं और खेती कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही एमएस धोनी ने एक नया ट्रैक्टर खरीदा था, और उसे अपने फार्म हाउस में चलाना सीख रहे थे।

महेंद्र सिंह धोनी का वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Social Media Viral Video) हुआ था, और अब जब धोनी ने ट्रैक्टर चलना सीखकर खेत में काम कर रहे हैं तो यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एमएस धोनी बर्थडे (MS Dhoni Birthday)

कल सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का बर्थडे हैशटैग ट्रेंड कर रहा था, हालांकि कल उनका जन्मदिन नहीं था। लेकिन करीब एक हफ्ते बाद महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन आने वाला है। एमएस धोनी आने वाली 7 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे।

वैसे एमएस धोनी ने लॉकडाउन के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली है, और एक सिंगल पोस्ट भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया है। यही नहीं उन्होंने किसी चैनल को कोई ऑनलाइन इंटरव्यू भी नहीं दिया है, जबकि कप्तान विराट कोहली से लेकर सभी क्रिकेटर लॉकडाउन के समय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *