FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर ED की दबिश

दुर्ग। दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों पर ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Delhi-based Zygarde Technologies under ED scanner in FEMA violation case

सुबह अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। ईडी की टीम दोनों कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंचकर उपलब्ध दस्तावेजों और कारोबारी गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड को खंगाल रही है। फिलहाल जांच किस मामले या किस तरह के वित्तीय लेनदेन को लेकर की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ईडी की कार्रवाई के बाद रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े विस्तृत तथ्यों और संभावित वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Admin

Reporter