FEATUREDGeneralNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीयव्यापार

ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की घर पहुंच सेवा, मिला इनोवेशन अवार्ड

रायपुर  –  छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की पहल को आत्मनिर्भर भारत समिट में इनोवेशन अवार्ड से नवाजा गया है। नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में भारत सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह ने यह अवार्ड दिया। इस सम्मेलन में देशभर के परिवहन व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इलेट्स समूह ने असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर शैलाभ साहू से मुलाकात कर यह प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने अपने प्रेजेंटेशन में बताया कि सारथी योजना के अंतर्गत तुंहर सरकार तुंहर द्वार योजना के तहत अब तक 10 लाख से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी स्पीड पोस्ट के माध्यम से घर पहुंचाए जा चुके हैं। इससे आवेदकों को परिवहन कार्यालय में फिर से कार्ड लेने के लिए आने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस योजना के अंतर्गत आरसी व डीएल के लिए केंद्रीय कृत नई क्यूआर आधारित प्रणाली अपनाई गई है। इससे क्यूआर स्कैन करते ही गाड़ी और ड्राइविंग लाइसेंस की सभी जानकारी प्रवर्तन अधिकारी को तुरंत मिल जाती है।

इसी तरह ऑनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र फॉर्म 1ए जारी करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों का मेडिकल डॉक्टर्स के द्वारा ऑनलाइन जारी किया जाता है।

परिवहन विभाग के द्वारा प्रवर्तन को इफेक्टिव बनाने के लिए ई-चालान एप लागू किया गया है। सड़कों पर यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों पर ई-चालान के माध्यम से आवेदकों के दर्ज मोबाइल नंबर पर कार्यवाही के लिए चालान भेजे जा रहे हैं।

परिवहन विभाग में गाड़ियों के फिटनेस में पारदर्शिता लाने के लिए फोटो फिटनेस एप लागू किया गया है। एप में जीओ टैग से वाहनों के फिटनेस परिवहन कार्यालय के पास निर्धारित स्थल पर ही वाहन का फोटो लिया जाना अनिवार्य किया गया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube