FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

डॉक्टर को कोरोना: बिलासपुर सिम्स में पदस्थ डॉक्टर निकला कोरोना पॉजेटिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना पैर पसारता जा रहा है। रायपुर और बिलासपुर में जिस तरह से कोरोना का संक्रमण अब प्रवासी मजदूरों से अलग अलग लोगों में भी नजर आ रहा है, उसने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है। बिलासपुर में आज नये केस सामने आये हैं। इनमें से 1 डाक्टर भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक डाक्टर सिम्स में ही पदस्थ हैं और अस्पताल में डेंटिस्ट हैं।

चित्र 01

बिलासपुर के ही रहने वाले इस डाक्टर की पहचान होने के बाद अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक डेंटिस्ट की कोविड वार्ड में पदस्थ डाक्टरों के साथ उठना-बैठना था। हालांकि उसे संक्रमण अस्पताल में हुआ या फिर कहीं अन्य तरीके से वो संक्रमण की चपेट में आया, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है। इधर डाक्टर के संक्रमित मिलने के बाद कई अन्य अस्पताल के स्टाफ को भी क्वारंटीन करने की तैयारी चल रही है।

चित्र 02

आपको बता दें कि प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना की मार बिलासपुर संभाग ही झेल रहाहै। संभाग का मुंगेली जिला सबसे ज्यादा कोरोना की चपेट में है, जहां से 81 केस अभी तक सामने आ चुके हैं। वहीं बिलासपुर संभाग में 234 कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले हैं, जिनमें से 181 अभी एक्टिव केस हैं। बिलासपुर जिले में भी अभी 55 एक्टिव केस हैं, जबकि कुल मरीजों की संख्या यहां 61 थी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube