FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना बिग ब्रेकिंग: भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 8820 मामले आए हैं…जिसके बाद संक्रमितों की संख्या दो लाख को पार कर गई…

कोरोनावायरस इंडिया अपडेट : भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख के आंकड़े को पार कर गई है। देश में अभी भी कोरोना वायरस मरीज बढ़ रहे हैं। जिससे चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। देश में 2 मई को रिकॉर्ड 8820 मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,07,191 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 221 लोगों की मौत हुई है। देश में अभी तक 1 लाख से अधिक मरीज कोरोना वायरस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

भारत में कोरोना वायरस से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। छोटे शहरों से लेकर राज्य की राजधानियों में रोजाना सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं। महाराष्ट्र की आर्थिक केंद्र मुंबई में 1117 कोरोना वायरस संक्रमित मिले के बाद 2 मई को 2287 मामले आए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 1091, दिल्ली में 1298, गुजरात में 415, पश्चिमी बंगाल में 396, कर्नाटक में 388, उत्तर प्रदेश में 368 संक्रमित मिेल हैं।

दूसरी तरफ 2 मई को रिकॉर्ड 8820 मामले आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 2,07,191 हो गई है। इनमें से 1,01,066 लोगों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 100285 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देशभर में 5829 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 221 की मौत

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। अभी तक 5829 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 221 लोगों ने दम तोड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। महाराष्ट्र में 2465 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके अलावा गुजरात में 1092, दिल्ली में 556, मध्यप्रदेश में 364, पश्चिमी बंगाल में 335, राजस्थान में 203 और तमिलनाडु में 200 लोगों की मौत हुई है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube