मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मचा हड़कंप
बिलासपुर। तखतपुर नगर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अचानक अर्धनग्न अवस्था में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मोहल्लेवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवती को समझाने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि युवती किस वजह से मोबाइल टावर पर चढ़ी, इसकी स्पष्ट जानकारी तत्काल सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती से पूछताछ के बाद घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के दौरान टावर के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने लोगों को मौके से दूर रहने की अपील करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
