FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

डीजे बंद कराया तो पुलिस पर हमला, सात दिन बाद चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद में पुलिसकर्मियों से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने सात दिन बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विजय ताण्डी, विशाल ताण्डी, दीपक ताण्डी और भीम महानंद शामिल हैं। सभी आरोपी जगन्नाथ नगर, पंडरी के रहने वाले बताए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक को कॉपी करके Google में पेस्ट करें।

https://www.instagram.com/reel/DeJaL-yC92v/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

मामला 26 सितंबर की रात करीब 11 बजे ताजनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पंडरी रोड का है। गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस टीम डीजे बंद कराने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों के साथ पुलिस का विवाद हो गया। धक्का-मुक्की के बाद मामला बढ़ गया और भीड़ ने दो पुलिसकर्मियों को घेर लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की गई।

घटना के संबंध में आरक्षक दुष्यंत जायसवाल की रिपोर्ट पर सिविल लाइंस पुलिस ने विजय तांडी, जय तांडी और उनके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। करीब सात दिन बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और लोक सेवकों पर हमला करने के आरोप में बीएनएस की धारा 296, 115(2), 221, 224, 132(ए) और 191(1) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को पैदल न्यायालय तक ले जाया गया।

जांच के दौरान पुलिस कार्रवाई का विरोध

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जब जगन्नाथ नगर क्षेत्र में दबिश देना शुरू किया तो शुरुआत में कुछ स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की जांच और कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। अधिकारियों द्वारा समझाइश दिए जाने के बाद नागरिकों ने पुलिस जांच में सहयोग करना शुरू कर दिया।

पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल भीम महानंद का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Admin

Reporter