दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर ED की दबिश
दुर्ग। दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों पर ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
/newsdrum-in/media/media_files/2025/03/27/ed-image-ed-raids-image-enforcement-directorate-image-ed-raid-image-453319.jpg)
सुबह अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। ईडी की टीम दोनों कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंचकर उपलब्ध दस्तावेजों और कारोबारी गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड को खंगाल रही है। फिलहाल जांच किस मामले या किस तरह के वित्तीय लेनदेन को लेकर की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ईडी की कार्रवाई के बाद रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े विस्तृत तथ्यों और संभावित वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
